Social Realism and the Development of Discursive Perspective in Contemporary Hindi Novels

समकालीन हिंदी उपन्यास में सामाजिक यथार्थ और विमर्शात्मक दृष्टि का विकास

Authors

  • Ramesh Bai Meena Research Scholar, Hindi Department, Mohanlal Sukhadia University, Udaipur Author

DOI:

https://doi.org/10.31305/rrijm.2026.v11.n02.037

Keywords:

Contemporary Novel, Realism, Social Change, Feminist Discourse, Dalit Discourse, Tribal Discourse, Globalization, Literary Sensibility

Abstract

In Hindi literature, the development of the novel as a literary form has been viewed through the interrelationship of social realism, historical consciousness, and cultural complexities. Contemporary Hindi novels represent the latest stage in the developmental journey of this genre, which not only experiments innovatively at the level of subject matter and structure but also creates a discursive ground at the level of ideology and perspective. Contemporary novels emerged within the socio-cultural context of independent India, where various dimensions such as democracy, identity, class struggle, gender inequality, caste oppression, displacement, consumerism, globalization, and postmodern consciousness have remained active. Contemporary Hindi novels not only reflect the realities of life but also critique and reinterpret them while incorporating marginalized, oppressed, and excluded sections of society into the literary mainstream. Contemporary novelists have moved beyond traditional realism and incorporated psychological, existentialist, and multicultural perspectives. From the perspective of language and style as well, these novels adopt new structures and mediums, breaking the framework of traditional narratives and opening possibilities for multidimensional readings.

Abstract in Hindi Language: हिंदी साहित्य में उपन्यास विधा का विकास सामाजिक यथार्थ, ऐतिहासिक चेतना एवं सांस्कृतिक जटिलताओं के अंतर्संबंधों के रूप में देखा गया है। समकालीन हिंदी उपन्यास इस विधा की विकास यात्रा का नवीनतम सोपान है, जो न केवल विषयवस्तु और संरचना के स्तर पर नवीन प्रयोग करता है, बल्कि विचारधारा और दृष्टिकोण के स्तर पर भी एक विमर्शात्मक भूमि निर्मित करता है। समकालीन उपन्यास का उद्भव स्वतंत्र भारत के उस सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में हुआ है, जहाँ लोकतंत्र, अस्मिता, वर्ग-संघर्ष, लैंगिक असमानता, जातीय दमन, विस्थापन, उपभोक्तावाद, वैश्वीकरण तथा उत्तर आधुनिकतावादी चेतना के विविध आयाम सक्रिय रहे हैं। समकालीन हिंदी उपन्यास न केवल जीवन-यथार्थ को प्रतिबिंबित करता है, बल्कि उसकी आलोचना एवं पुनर्व्याख्या करते हुए समाज के वंचित, पीड़ित एवं हाशिए के वर्गों को साहित्यिक मुख्यधारा में समाहित करता है। समकालीन उपन्यासकारों ने पारंपरिक यथार्थवाद से आगे बढ़ते हुए मनोवैज्ञानिक, अस्तित्ववादी और बहुसांस्कृतिक दृष्टिकोणों को समाहित किया है। भाषा एवं शिल्प की दृष्टि से भी यह उपन्यास नई संरचनाओं और माध्यमों को अपनाकर पारंपरिक आख्यान के ढाँचे को तोड़ते हैं, और बहुध्रुवीय पाठ की संभावना को उद्घाटित करते हैं।

Keywords: समकालीन उपन्यास यथार्थवाद सामाजिक परिवर्तन स्त्री विमर्श दलित विमर्श आदिवासी विमर्श वैश्वीकरण साहित्यिक संवेदना

References

[1] त्रिपाठी, रामजी. समकालीन हिंदी उपन्यास. वाणी प्रकाशन, 2018, पृष्ठ: 11

[2] वर्मा, अर्चना. हिंदी में स्त्री विमर्श. साहित्य भंडार, 2015. पृष्ठ: 31

[3] जैन, डॉ. विवेकी. आधुनिक उपन्यास : विविध आयाम, अनिल प्रकाशन, 1990, पृष्ठ: 93

[4] गुप्ता, सीमा. समकालीन हिंदी उपन्यास : महानगरीय बोध, राज पब्लिशिंग हाउस, जयपुर, 2006 पृष्ठ: 37

[5] मीणा, रमेश चन्द्र. समकालीन विमर्शवादी उपन्यास, 2010, पृष्ठ: 78

[6] शरणकुमार लिंबाले, दलित साहित्य का सौंदर्यशास्त्र, आलोचना प्रकाशन, 2000, पृष्ठ: 18

[7] देवरे, शिवाजी, और मधु खराटे, समकालीन हिंदी उपन्यासों में आदिवासी विमर्श, आईबीपी बुक्स, 2016. पृष्ठ: 24

[8] अलंगवम्, डॉ. विजयलक्ष्मी. समकालीन हिंदी उपन्यास : समय से साक्षात्कार, तृतीय संस्करण, 2023 पृष्ठ: 79

[9] सिंघल, शशिभूषण. समकालीन हिन्दी उपन्यास (1990–2010), हरियाणा ग्रंथ अकादमी, 2012, पृष्ठ: 53

[10] उपाध्याय, मृत्युंजय. समकालीन हिंदी उपन्यास: एक अनुशीलन, तक्षशिला प्रकाशन, 2019, पृष्ठ: 38

Downloads

Published

2026-02-14

How to Cite

Meena, R. B. (2026). Social Realism and the Development of Discursive Perspective in Contemporary Hindi Novels: समकालीन हिंदी उपन्यास में सामाजिक यथार्थ और विमर्शात्मक दृष्टि का विकास . RESEARCH REVIEW International Journal of Multidisciplinary, 11(2), 302-306. https://doi.org/10.31305/rrijm.2026.v11.n02.037