An Analytical Study of the Memoir Genre in Hindi Prose Literature
हिन्दी गद्य साहित्य में संस्मरण विधा का विश्लेषणात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.31305/rrijm.2026.v11.n03.031Keywords:
Memoir, Hindi Prose Literature, Memory, Subjectivity, Sketch, Autobiography, Memoir WriterAbstract
Among the various genres of Hindi prose literature, memoir has emerged as a highly significant, influential, and popular literary form. This genre serves as a powerful medium for the literary expression of human memories, experiences, emotions, and intimate relationships. In memoir literature, the writer presents individuals, events, circumstances, and experiences associated with their life on the basis of memory in an artistic and emotional style. It not only describes events but also expresses the writer's inner feelings, emotions, perspectives, and philosophy of life. The development of the memoir genre in Hindi literature took place particularly during the modern period. Beginning with the Bharatendu era and continuing through the Dwivedi era, Chhayavad, and the post-Chhayavad period, this genre witnessed continuous growth. Literary figures such as Mahadevi Verma, Banarsidas Chaturvedi, Vrindavanlal Verma, Ilachandra Joshi, and Prakashchandra Gupta made significant contributions to enriching this genre. The present research paper offers an analytical study of the nature, elements, developmental process, major trends, and relationship of Hindi memoir literature with other related literary genres. It also examines the literary and social significance of Hindi memoir literature.
Abstract in Hindi Language: हिन्दी गद्य साहित्य की विविध विधाओं में संस्मरण एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण, प्रभावशाली तथा लोकप्रिय विधा के रूप में स्थापित हुआ है। यह विधा मानव जीवन की स्मृतियों, अनुभवों, संवेदनाओं तथा आत्मीय संबंधों की साहित्यिक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। संस्मरण साहित्य में लेखक अपने जीवन से जुड़े व्यक्तियों, घटनाओं, परिस्थितियों और अनुभवों को स्मृति के आधार पर कलात्मक एवं भावात्मक शैली में प्रस्तुत करता है। इसमें केवल घटनाओं का वर्णन ही नहीं होता, बल्कि लेखक की आंतरिक संवेदना, मनोभाव, दृष्टिकोण तथा जीवन-दर्शन भी अभिव्यक्त होते हैं। हिन्दी साहित्य में संस्मरण विधा का विकास आधुनिक काल में विशेष रूप से हुआ। भारतेन्दु युग से प्रारम्भ होकर द्विवेदी युग, छायावाद तथा छायावादोत्तर युग में इस विधा ने निरन्तर विकास किया। महादेवी वर्मा, बनारसीदास चतुर्वेदी, वृन्दावनलाल वर्मा, इलाचन्द्र जोशी तथा प्रकाशचन्द्र गुप्त जैसे साहित्यकारों ने इस विधा को समृद्ध बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। प्रस्तुत शोध-पत्र में हिन्दी संस्मरण साहित्य के स्वरूप, तत्त्वों, विकास-क्रम, प्रमुख प्रवृत्तियों तथा अन्य निकटवर्ती विधाओं से उसके संबंध का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। साथ ही हिन्दी संस्मरण साहित्य की साहित्यिक एवं सामाजिक उपयोगिता पर भी विचार किया गया है।
Keywords: संस्मरण, हिन्दी गद्य साहित्य, स्मृति, आत्मनिष्ठता, रेखाचित्र, आत्मकथा, संस्मरणकार।
References
त्रिगुणायत, गोविन्द. (1974). शास्त्रीय समीक्षा के सिद्धांत. दिल्ली: भारतीय साहित्य भण्डार, पृ. 2
चतुर्वेदी, बनारसीदास. (1952). संस्मरण. काशी: भारतीय ज्ञानपीठ. पृ. 4
त्रिगुणायत, गोविन्द. (1974). शास्त्रीय समीक्षा के सिद्धांत. दिल्ली: भारतीय साहित्य भण्डार, पृ. 49
वर्मा, धीरेन्द्र (सं.). (1958). हिन्दी साहित्य कोश (भाग–2). वाराणसी: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, पृ. 71
शुक्ल, रामचन्द्र. (2002). हिन्दी साहित्य का इतिहास. वाराणसी: नागरी प्रचारिणी सभा, पृ. 28
वर्मा, महादेवी. (1974). अतीत के चलचित्र (14वाँ सं.). इलाहाबाद: भारती भण्डार, पृ. 2-5
गुप्त, प्रकाशचन्द्र. रेखाचित्र और संस्मरण. नई दिल्ली: राजकमल प्रकाशन, पृ. 32-35
तिवारी, विश्वनाथ प्रसाद. (2001). हिन्दी गद्य की विविध विधाएँ. इलाहाबाद: लोकभारती प्रकाशन, पृ. 203-207
पाण्डेय, मैनेजर. (1993). साहित्य और इतिहास दृष्टि. नई दिल्ली: राजकमल प्रकाशन, पृ. 154-156