Role of GST in the Indian Economy
भारतीय अर्थव्यवस्था में GST की भूमिका
DOI:
https://doi.org/10.31305/rrijm.2026.v11.n02.023Keywords:
GST, Indian economy, tax reform, input tax credit, tax compliance, formalization, and revenue collectionAbstract
Goods and Services Tax (GST) is a comprehensive and historic reform introduced in India’s taxation system, implemented from 1 July 2017. Its objective was to integrate various indirect taxes and realize the concept of “One Nation, One Tax.” This study analyzes the role of GST in the Indian economy. GST has made the tax system simple, transparent, and digital, thereby promoting tax compliance and reducing tax evasion. The provision of input tax credit has eliminated the problem of double taxation, resulting in reduced production costs and increased business competitiveness. After the implementation of GST, a significant increase in revenue collection has been recorded, indicating economic stability. Along with this, it has reduced logistics costs, created a national market, and promoted the formalization of the economy. However, challenges related to compliance for small traders and issues such as revenue disparity among some states still persist.
Abstract in Hindi Language: वस्तु एवं सेवा कर (GST) भारत की कर व्यवस्था में किया गया एक व्यापक और ऐतिहासिक सुधार है, जिसे 1 जुलाई 2017 से लागू किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न अप्रत्यक्ष करों को एकीकृत कर “एक राष्ट्र, एक कर” की अवधारणा को साकार करना था। इस अध्ययन में भारतीय अर्थव्यवस्था में ळैज् की भूमिका का विश्लेषण किया गया है। ळैज् ने कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाकर कर अनुपालन को बढ़ावा दिया तथा कर चोरी में कमी लाई। इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा से दोहरे कराधान की समस्या समाप्त हुई, जिससे उत्पादन लागत में कमी और व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि हुई। GST के लागू होने के बाद राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो आर्थिक स्थिरता का संकेत है। इसके साथ ही, इसने लॉजिस्टिक्स लागत को कम किया, राष्ट्रीय बाजार का निर्माण किया तथा अर्थव्यवस्था के औपचारिकीकरण को बढ़ावा दिया। हालांकि, छोटे व्यापारियों के लिए अनुपालन संबंधी चुनौतियाँ और कुछ राज्यों में राजस्व असमानता जैसी समस्याएँ अभी भी विद्यमान हैं।
Keywords: GST, भारतीय अर्थव्यवस्था, कर सुधार, इनपुट टैक्स क्रेडिट, कर अनुपालन, औपचारिकीकरण, राजस्व संग्रह